फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गबन के दोषियों पर प्रशासन मेहरबान

गबन के दोषियों पर प्रशासन मेहरबान

Fri, 09 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
गबन के दोषियों पर प्रशासन मेहरबान
एनकाउंटर - फोटो : self
एटा। जिले की ग्राम पंचायतों में हुए गबन दोषियों को बचाने की फेहरिस्त में एक नया मामला जुड़ा है। प्रधान को गबन का दोषी पाए जाने के बाद भी प्रशासन प्रधान को बर्खास्त नहीं कर सका है। साथ ही गांव में डीएम के निर्देश के बाद भी समिति का गठन नहीं किया गया है। ऐसे में गांव विकास कार्य अटके पड़े हैं। ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शीतलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहादुरगढ़ कासिमपुर में विकास कार्यों में मनमानी करने की शिकायत की गई थी। मामले में पंचायत राज विभाग के परियोजना समन्वयक ने जांच के दौरान प्रधान सुनीता देवी और पंचायत सचिव द्वारा 10 लाख 44 हजार रुपये का गबन शौचालय निर्माण में किए जाने की रिपोर्ट सौंपी थी। मामले में डीएम अमित किशोर ने प्रधान को निलंबित करते हुए त्रिस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए थे। मगर अब तक गांव में समिति का गठन नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने अब तक गांव में समिति का गठन नहीं होने से विकास कार्य अटके होने की शिकायत की है। बताया जाता है कि सचिव की मनमानी से प्रधान को बचाने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता सर्वेंद्र सिंह ने डीएम से प्रधान को बर्खास्त कर समिति का गठन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed