{"_id":"5a7c5b474f1c1bfe7e8b4661","slug":"11518099271-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर अपने घरों में नहीं लगने दे रहे ‘प्रीपेड मीटर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर अपने घरों में नहीं लगने दे रहे ‘प्रीपेड मीटर’
Updated Thu, 08 Feb 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अधिकारी अपने घरों पर प्रीपेड मीटर नहीं लगने दे रहे हैं। मथुरा में 200 अफसरों के घरों पर यह मीटर लगाए जाने हैं लेकिन जब भी बिजली कर्मी मीटर लेकर जाते हैं अधिकारी कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें वापस कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के विभागीय अफसरों पर बिजली विभाग का करीब छह करोड़ से अधिक का बकाया है। इसमें बड़ी रकम अफसरों के आवास व कार्यालयों में प्रयुक्त की गई बिजली के बिल की है। इसके अलावा इसमें ज्यादातर वह रकम है जिसमें अफसर बिजली प्रयोग कर ट्रांसफर होने पर बिना बिल चुकाए चले गए। उधर, अब दक्षिणांचल वितरण निगम अफसरों के यहां प्रीपेड मीटर लगा रहा है। अफसरों के घर और कार्यालयों में पहले चरण में 200 प्रीपेड मीटर लगने हैं।
दो माह से मीटर शाखा के कर्मचारी अफसरों के घर व कार्यालय पर प्रीपेड मीटर लगाने जा रहे हैं, लेकिन अफसर प्रीपेड मीटर नहीं लगाने दे रहे। मीटर शाखा के कर्मचारी ने बताया कि ज्यादातर अफसर मार्च के बाद मीटर लगाने आने की कहकर टहला रहे हैं। माना जा रहा है कि अफसर अपने ट्रांसफर के इंतजार में हैं। एक्सईएन प्रथम अरविंद पांडेय ने बताया कि दो माह में केवल 19 अफसरों ने ही प्रीपेड मीटर लगाने दिए हैं। जो अफसर मीटर नहीं लगाने दे रहे, उनके बारे में डीएम और एमडी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन