{"_id":"5a75c4c44f1c1b92268b808a","slug":"11517667524-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदगांव की हाट को अब मिलेगा बाजार का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदगांव की हाट को अब मिलेगा बाजार का दर्जा
Updated Sat, 03 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव (मथुरा)। गुरुवार को बजट के दौरान 22 हजार ग्रामीण हाटों को दो हजार करोड़ रुपये से कृषि बाजार के रूप में विकसित करने की योजना से स्थानीय हाट के विकसित होने की उम्मीद स्थानीय लोगों को बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि 20 हजार से अधिक आबादी वाले नंदगांव में बाजार के नाम पर चंद दुकानें ही हैं। ये दुकानें भी पूरे कस्बे में छितरी हुई हैं। नंदबाबा मंदिर के चलते नंदगांव में पूरे भारत से इतर विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। एक दर्जन छोटे गांव और मजरों के लोग भी जरूरी सामान की खरीदारी के लिए यहां आते हैं। पर्याप्त बाजार न होने के चलते ग्राहकों को कोसी और बरसाना तक दौड़ना पड़ता है।
हृदय स्थल लठामार होली चौक पर रविवार को साप्ताहिक हाट भी लगती है। हाट में दैनिक उपयोग की वस्तुएं मसाले, सब्जी से लेकर कपडे़ और कृषि और उसके उत्पाद संबंधित 50 से अधिक दुकानें लगती हैं। बजट में बताए गए प्रावधान के अनुसार यदि इस हाट को कृषि बाजार के रूप में विकसित किया जाए तो आसपास के दर्जनों गांव इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन