फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

Mon, 15 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता
advocate - फोटो : Amar Ujala
अलीगंज (एटा)। अधूरे कार्य पूरे करने के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को तीन दिन की चेतावनी दी है। अगर तीन दिन में अधूरे कार्य पूरे नहीं किए गए तो वह न्यायालय का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन की सोमवार को हुई बैठक में अध्यक्ष वासुदेव सह शाक्य की अध्यक्षता में नाराजगी जताई। सचिव संतोष यादव ने बताया कि तहसीलदार को चार सूत्री मांगपत्र दिया जा रहा है। जिसमें उन्होंने चकबंदी से संबंधित सभी गांवों की खतौनी उपलब्ध कराने, कम्प्यूटर से दिलाए जाने, निस्तारित पत्रावलियों का समय से निराकरण तीन दिन में कराकर परवाना जारी किया जाए।
विज्ञापन


मांगें पूर्ण करने के लिए बार एसोसिएशन ने तहसीलदार को तीन दिन का समय दिया है, यदि तीन दिन में सभी कार्य पूर्ण नही होते हैं तो बार एसोसिएशन तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करेगा। साथ ही सचिव ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में कार्यालय में तैनात बाबू चरनसिंह ने वकीलों को परेशान करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed