{"_id":"5a4e67c94f1c1b346f8b5000","slug":"11515087817-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन और सर्द हवाओं ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन और सर्द हवाओं ने किया बेहाल
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तीन दिन बाद गुरुवार को दोपहर हल्की धूप के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की संास ली। लोग धूप में बैठे दिखाई दिए। धूप का आनंद लेने में विभागों के कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सात किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं। शाम को गलन के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ चल रहा था। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा था। गुरुवार को भी लोगों की दिनचर्या शुरू हुई तो चारों ओर घना कोहरा था। इस कारण लोग देरी से घरों के बाहर निकले।
सुबह टहलने वाले लोगों ने तो मौसम के हालातों को देखते टहलना बंद कर दिया है लेकिन दोपहर के बाद हल्की धूप दिखाई दी। लोग घरों से बाहर निकलकर टहलने लगे। दुकानदारों ने भी दुकानों के बाहर कुर्सी डालकर बैठे दिखाई दिए। सरकारी कर्मचारी भी धूप सेकने में पीछे नहीं रहे। सभी विभागों का आलम यह रहा कि कर्मचारी कार्यालयों में कम और धूप में बैठकर गप्पे मारते ज्यादा दिखाई दिए।