{"_id":"5a4b8f424f1c1b48198b46c4","slug":"11514901314-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए सफाईकर्मियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए सफाईकर्मियों का हंगामा
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
वेतन।
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर में सफाई का जिम्मा संभाले डूडा के दो सौ सफाईकर्मी वेतन को तरस गए हैं। तीन महीने से काम कर रहे इन सफाईकर्मियों को अभी तक वेतन नहीं मिल सका है। गुस्साए सफाईकर्मियों ने मंगलवार को डूडा कार्यालय पर हंगामा काटा। इसके बाद नगर आयुक्त से वेतन की मांग की।
नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद सफाईकर्मियों की कमी को पूरी करने के लिए नगर निगम ने डूडा के दो सफाईकर्मियों को लिया था। इन सफाईकर्मियों को नगर निगम के उन क्षेत्रों में लगाया जो नगर निगम में नये जुड़े हैं। इन क्षेत्रों में करीब 32 ग्राम पंचायत शामिल हैं। इनमें लगाए गए 200 सफाईकर्मी तीन माह से काम कर रहे हैं परंतु इन्हें अभी तक वेतन नहीं मिल सका है। अपने वेतन के लिए सफाईकर्मी पिछले एक सप्ताह से लगातार डूडा कार्यालय जाकर वेतन की मांग कर रहे थे।
मंगलवार को भी डूडा कार्यालय गए और वेतन की मांग को लेकर हंगामा काटा। इसके बाद यह कर्मचारी नगर निगम कार्यालय आए और नगर आयुक्त उज्जवल कुमार से वेतन की मांग की। नगर आयुक्त ने इन्हे तीन दिन में वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने बताया कि तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। नगर आयुक्त ने बताया कि सफाईकर्मियों को जल्द ही वेतन दे दिया जाएगा।