{"_id":"5a3feefb4f1c1ba7668bbf5b","slug":"11514139387-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ टकराने से 15 मिनट खड़ी रही आम्रपाली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ टकराने से 15 मिनट खड़ी रही आम्रपाली एक्सप्रेस
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। शनिवार रात कानपुर रेलखंड पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में सांड़ के आने से ट्रेन लगभग 15 मिनट तक खड़ी रही। इसके चलते डाउन लाइन की कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
शनिवार रात 11.45 बजे करीब कानपुर रेलखंड पर आम्रपाली एक्सप्रेस जैसे ही जसवंतनगर और सराय भूपत रेलवे स्टेशनों के बीच पहुंची। खेतों से निकल कर एक सांड़ रेलवे ट्रैक पर आ गया। सांड़ रेलवे ट्रैक पर देख चालक ने हार्न बजाकर सांड़ को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन की गति तेज होने से सांड़ इंजन की चपेट में आने से उसके चीथड़े उड़ गए।
चालक ने ट्रेन को रोकते हुए मुख्य नियंत्रण कक्ष को सूचना देकर इंजन में फंसे चीथड़े निकाले। इसके चलते ट्रेन करीब 15 मिनट तक खड़ी रही। चालक ने नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन रवाना की। इसके चलते पीछे चल रही शिवगंगा एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।