{"_id":"5a0ef8964f1c1b60678bbccc","slug":"11510930582-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पंजीरी जला कर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पंजीरी जला कर किया विरोध
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। वेतनवृद्धि और स्थायी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को फरह ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पंजीरी के दर्जनों कट्टों में आग लगा दी और हाईवे जाम कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पिछले माह से ब्लाक परिसर में स्थित आंगनबाड़ी कार्यालय पर वे धरने पर बैठी हैं।
गुरुवार को एक ट्रक बरेली से और शुक्रवार सुबह दूसरा ट्रक नोएडा से पंजीरी के कट्टे लेकर आंगनबाड़ी कार्यालय पर पहुंचा। गुरुवार को आए ट्रक की पंजीरी तो तड़के गोदाम में उतरवा दी गई। दूसरा ट्रक ब्लाक के गेट के निकट हाईवे पर खड़ा था कि तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यहां एकत्रित हो गईं और पंजीरी उतारने का विरोध करने लगीं। बलदेव ब्लाक पर धरने पर बैठी अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी फोन कर फरह बुला लिया।
फरह और बलदेव की कार्यकर्ताओं ने खड़े ट्रक पर चढ़ कर उसमें से दर्जनों पंजीरी के कट्टे सड़क पर फेंक दिए और कुछ में आग लगा दी। इतने पर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। लोगों के समझाने पर कुछ देर बाद ही जाम खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे आंदोलन के पदाधिकारी संजू यादव ने बताया पिछले महीने से सभी आंगनबाड़ी अपना काम और घर बार छोड़ कर आंदोलन कर रही हैं, लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है। महिला सशक्तीकरण और गरीबों के हित की बात करने वाली भाजपा सरकार उनकी पीड़ा को नहीं समझ रही है। इसी से आक्रोशित होकर उन्होंने को पंजीरी जला कर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। चाहे सरकार उन्हें जेल भेज दे, लेकिन वे सभी अपनी मांगे पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन करती रहेंगी।