{"_id":"5a0c82c04f1c1bd9538bd6e6","slug":"11510769344-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईजी स्टांप के आश्वासन पर हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईजी स्टांप के आश्वासन पर हड़ताल खत्म
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ई-रजिस्ट्री के विरोध में पिछले 20 दिनों से चली आ रही कामबंद हड़ताल व धरना-प्रदर्शन बुधवार को सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआईजी स्टांप) रमाकांत सिंह द्वारा पूर्व की भांति बैनामा प्रस्तुत करने के आदेश पर समाप्त कर दी। गुुरुवार से सदर तहसील में विधिवित कार्य शुरू हो सकेगा।
प्रदेश सरकार ने 26 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया लागू कर दी थी। इसके विरोध में सदर तहसील के समस्त अधिवक्ताओं ने कामबंद हड़ताल शुरू कर दी थी। पिछले आठ दिनाें से तहसील में निरंतर धरना-प्रदर्शन कर अधिवक्ता आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी थी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन रमाकांत सिंह ने सदर तहसील पहुंच कर अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनीं।
धरने की कार्रवाई अतिवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। धरना स्थल पर एआईजी स्टांप रमाकांत सिंह, उपनिबंधन प्रथम पीपी चौरसिया, द्वितीय एके जौहरी पहुंचे। एआईजी स्टांप ने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि पक्षकार अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपनी रजिस्ट्री करा सकते हैं। पूर्व की भांति ही अभिलेखों का प्रस्तुतीकरण व पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिवक्ता व बैनामा लेखकों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। अधिवक्ताओं ने उनके पत्र को सार्वजनिक करते हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। चरन सिंह यादव, भंवर सिंह बघेल, प्रमोद श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, अशोक शर्मा, सुभाष जैन, सुरेध बघेल, रामहंस, ग्रीश राजौरिया, विजेंद्र यादव, अनिल जैन, यशवीर, राधामोहन, देवेंद्र सिंह, सोबरन सिंह मौजूद रहे।