{"_id":"59f9fae34f1c1b6d548ba213","slug":"11509554915-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एसएसपी ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एसएसपी ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
निधौली में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसएसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निकाय चुनाव की तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी अमित किशोर और एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने निधौली कलां नगर पंचायत, जलेसर नगर पालिका क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही नगर निकाय निर्वाचन में तहसील जलेसर में होने वाले नामांकन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
डीएम अमित किशोर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया के साथ सबसे पहले थाना निधौलीकलां पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां सुरक्षा व्यवस्था के अलावा निरोधात्मक कार्रवाई, धारा 107/116, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट तथा थाना में लाइसेंसी हथियारों के जमा कराने के बारे में सीओ एमपी सलौनिया तथा थाना प्रभारी आरके सिंह को निर्देश दिए। अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी किए जाने और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए उन्हें पाबंद करने को कहा।
इसके बाद डीएम और एसएसपी ने नगर पंचायत निधौलीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कालेज, नगर पालिका परिषद जलेसर स्थित विभिन्न पोलिंग बूथ तथा तहसील जलेसर परिसर में नगर निकाय चुनावों के ध्यान में रखते हुए नामांकन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को चाक चौबंद बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद जलेसर तथा नगर पंचायत निधौलीकलां के अधिशासी अधिकारियों को क्षेत्र स्थित सभी पोलिंग बूथाें की समय से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।