{"_id":"59dfad304f1c1b70548b7107","slug":"11507831088-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने किया सस्पेंड
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पट्टे की जमीन को कब्जा मुक्त करने की एवज में रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल हो गया। डीएम ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। डीएम नेहा शर्मा ने आरोपी लेखपाल और रिश्वत देने वाले के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं। वहीं आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
आरजीआरएस पोर्टल पर सदर तहसील के गांव गढ़ी श्रीराम निवासी राहुल जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में राहुल ने कहा था कि उनके भाई तरुण कुमार ने सचिव राजस्व विभाग को अपने दस वर्ष पूर्व आवंटित पट्टे को कब्जा मुक्त कराने की शिकायत की थी।
इसके अनुपालन में लेखपाल शोभा सिंह और उनके पिता सदर तहसील के लेखपाल राजकुमार ने घर बुलाकर 10 हजार की रिश्वत मांगी है। राहुल जैन ने 12 सितंबर को घर पर 2500 रुपये दिए। कार्य पूरा होने के बाद लेखपाल सिंह व उनके पिता राजकुमार ने गांव में एक दुकान के पास बुलाकर शेष पैसों की मांग की। राहुल जैन ने उसे 2500 रुपये देते समय किसी तरह वीडियो बनवा लिया।
विज्ञापन
डीएम ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। उन्होंने रिश्वत लेने वाले लेखपाल राजकुमार एवं घूस देने वाले राहुल जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा घूस लेना और देना दोनों दंडनीय अपराध हैं। डीएम ने लेखपाल राजकुमार को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।