फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

Fri, 06 Oct 2017 10:53 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे
जमकर पथराव
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर में रास्ते के विवाद में मारपीट हुई। इस दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। हमले में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। जिनको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव अचलपुर में रास्ते के विवाद में शुुक्रवार सुबह गांव के दो पक्षों में झगड़ा हुआ। जिसमें दोनों ओर से पत्थरबाजी की गई। हमले मेें एक पक्ष के अनार सिंह पुत्र करन सिंह, सुदेश पुत्र अनार सिंह और दूसरे पक्ष के प्रवीन पुत्र दलवीर, सूरतराम, जसवीर पुत्र सूरतराम, दलवीर घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उधर, पिलुआ के गुलाबपुर में विवाद के दौरान बिट्टोदेवी पत्नी सत्यप्रकाश घायल हो गईं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। इसके अलावा कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड पर दबंगों ने युवक से मारपीट कर दी। युवक अभिषेक पुत्र रमेश निवासी श्यामनगर ने बताया कि आगरा रोड पर अजय पुत्र रामवीर निवासी द्वारिकापुरी ने अपने तीन साथियों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र मेें दबंगों ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट कर दी। पीड़िता के भाई ने बताया कि गांव वृंदावन के अजय पुत्र महावीर ने अपने तीन साथियों के साथ बहन से छेड़छाड़ की। उधर, मिरहची थाना क्षेत्र निवासी महिला से गांव साऊतपुर निवासी अभय पुत्र लालाराम पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed