फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो प्रधानाध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित

दो प्रधानाध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित

Wed, 30 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
दो प्रधानाध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित
स्कूल की जांच करते अफसर

विज्ञापन
मैनपुरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में सभी सुविधाओं को परखा। उन्होंने सीआरएस पब्लिक स्कूल, मां सरस्वती ज्ञान स्थलीय विद्यालय कुर्रा, श्री जय राम सिंह जयदेवी आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुर्रा, श्रीमंगली प्रसाद आदर्श विद्यालय कुर्रा, श्री हरदयाल सिंह शिक्षा सदन कुर्रा व श्री रामौतार सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल कुर्रा का निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में उन्हें भवन मानक के अनुसार नहीं मिले। वहीं बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूल में अप्रशिक्षित शिक्षक पढ़ाते हुए मिले। वहीं कई स्कूलों में मान्यता से संबधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। स्कूलों में छप्पर पड़े मिलने से बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताई। इस पर उन्होंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि सीआरएस पब्लिक स्कूल में निरीक्षण के दौरान कक्षा एक से तीन की कक्षाएं चलती हुई मिली। विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि जूनियर हाई स्कूल की मान्यता के लिए पत्रावली कार्यालय में जमा करा दी गई है। वहीं विद्यालय का भवन मानक के अनुरूप पाया गया।
विज्ञापन


ऐके कान्वेंट स्कूल सुबह 9:25 पर निरीक्षण के समय बंद मिला। फोन पर प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी खराब हो गई थी। तो विद्यालय बंद करके गाड़ी ठीक कराने आए हैं। इसके बाद विद्यालय उनके और प्रधानाध्यापक के नाम नोटिस जारी कर दिया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय कुर्रा द्वितीय में सहायक अध्यापक ममता व रूबी अनुपस्थित पाई गईं। 66 पंजीक़ृत छात्रों में से केवल 30 छात्र ही स्कूल में पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एमडीएम में दाल मानक के अनुरूप नहीं बनी थी। यूनिफार्म में अनियमिता भी बरती गई थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलबिंत कर दिया गया। वहीं सहायक अध्यापक को नोटिस जारी कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय कुर्रा प्रथम के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को यूनिफार्म वितरण में अनियमिताएं बरतने पर निलबिंत कर दिया गया।


वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय लगला खुर्दन करहल में केवल तीन छात्र मौजूद मिले। एमडीएम नहीं बना था। विद्यालय में शैक्षिक माहौल भी नहीं था। इसके चलते शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed