फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दागी ठेकेदार

ठेकेदार की एफडीआर भी फर्जी निकली

Fri, 25 Aug 2017 03:53 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
दागी ठेकेदार
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
आगरा। एसएन मेडिकल कालेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के बिल्डिंग के निर्र्माण का ठेका जिस गणपति मेगा बिल्डर को दिया गया था, उसके खिलाफ कानपुर में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के ओर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इसके बावजूूद यहां जल निगम की सीएनडीएस शाखा के अफसरों ने आंख बंद कर रखी हैं।
विज्ञापन


बिल्डर पर कार्रवाई नहीं की गई है। गणपति मेगा बिल्डर के खिलाफ यूपीएसआईडीसी ने फर्जी एफडीआर के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया है कि गणपति मेगा बिल्डर ने आगरा विकास प्राधिकरण की यूनियन बैंक आफ इंडिया से जारी सात एफडी लगाकर सरस्वती सिटी में दो ठेके हासिल किए थे। जब एफडीआर की जांच कराई गई तो ये फर्जी निकलीं। एक एफडीआर में तो एक भी पैसा जमा नहीं था।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी ने निर्माण सामग्री जब्त कर ली थी। बुधवार को एसएन मेडिकल कालेज में हुई घटना के बाद अब सीएनडीसी शाखा के अधिकारी परेशान है। प्रोजेक्ट मैनेजर आरके शर्मा ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि पूरे भवन की तकनीकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी कमियां पाई जाएंगी उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। यहां भी गणपति बिल्डर की एफडीआर और अनुभव प्रमाण पत्र की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed