{"_id":"599727eb4f1c1b34798b4679","slug":"11503078379-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम बारिश से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम बारिश से किसान परेशान
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश न होने से सूख रही धान की फसल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में इस वर्ष किसानों की स्थिति ठीक नजर नहीं आ रही। कम बारिश के चलते किसानों की फसलें सूख रही हैं। इससे किसान को कम पैदावार ही नहीं बल्कि लागत न निकलने का डर सता रहा है। जिले में अब तक हुई बारिश ने किसान की कमर को तोड़ दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में सबसे ज्यादा पैदावार धान की फसल की होती है। इस वर्ष पूरे जिले में लगभग 62400 हेक्टेयर में धान की फसल रोपी गई है। लेकिन इसके लिए सबसे ज्यादा पानी की भी जरूरत होती है। लेकिन इस वर्ष कम हो रही बारिश से धान की फसल को नुकसान हो रहा है।
हांलाकि शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, लेकिन यह बारिश धान की फसल के लिए पर्याप्त नहीें है। किसान राम नरेश का कहना है कि धान की फसल में पानी की कमी पड़ जाने के कारण फसल सूख रही है।
विज्ञापन
वहीं बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। इससे कारण पैदावार कम होने का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि ट्यूबेल के माध्यम से खेतों को सींचा जा रहा है, लेकिन इसमें खर्चा काफी हो रहा है। वहीं किसान सुरेश का कहना है कि जिन किसानों के खेत नहर या नदी के पास है।
उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। वहीं जिन किसानों के खेत नहर या नदी से दूर हैं। सबसे ज्यादा मार उन्हीं किसानों पर पड़ रही है
जिला कृषि अधिकारी गगन सिंह ने बताया कि इस वर्ष अभी तक बारिश सामान्य से कम हुई है। वहीं इस वर्ष धान की फसल काफी अधिक मात्रा में रोपी गई है। कम बारिश के कारण फसल को नुकसान होने का खतरा है। हांलाकि शुक्रवार को हल्की बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है।