फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोद लिए स्कूलों में नहीं पहुंचे अधिकारी

गोद लिए स्कूलों में नहीं पहुंचे अधिकारी

Thu, 03 Aug 2017 07:58 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
गोद लिए स्कूलों में नहीं पहुंचे अधिकारी
आगरा। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों के 101 अधिकारियाें को परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोद दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कई बार बैठक कर ली, इसके बाद भी अधिकतर अधिकारियों ने स्कूलों में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अभी तक 15 से 20 अधिकारियों ने स्कूलों की निरीक्षण रिपोर्ट भेजी है। इसमें भूमि संरक्षण अधिकारी, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा, एसडीएम सदर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों ने रिपोर्ट दी है कि स्कूलों में अभी तक यूनिफार्म, किताबें नहीं हैं। कुछ ने लिखा है कि स्कूल में फर्नीचर नहीं है, कुछ में टाट पट्टी की व्यवस्था नहीं है। कुछ स्कूलों में पंजीकरण के अनुपात में विद्यार्थी कम पहुंच रहे हैं, शिक्षकों की उपस्थिति भी समय पर नहीं रही।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता का कहना है कि एसडीएम बाह ने कुछ स्कूलों के सुबह 9:30 बजे और 10:00 बजे बंद पाए जाने की रिपोर्ट दी है। संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकाें का उस दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। अधिकारियाें की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर कदम उठाया जाएगा। अधिकारियों को जवाब भी दिया जा रहा है कि उनकी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग की ओर से क्या किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed