फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षामित्रों में उबाल, हाईवे पर लगाया जाम

शिक्षामित्रों में उबाल, हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों में उबाल, हाईवे पर लगाया जाम
शिक्षामित्रों में उबाल, हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
एटा। समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शिक्षामित्रों के आक्रोश ने हाईवे को ठप कर दिया। शिक्षामित्रों ने शहीद पार्क से अर्धनग्न होकर जुलूस निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। जुलूस में हजारों शिक्षामित्रों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं शिक्षामित्रों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं जगह-जगह पुलिस पिकेट ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। अब तक कलक्ट्रेट में चल रहा धरना शुक्रवार को सड़क पर उतर आया। समायोजन रद्द होने से गुस्साए शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को जुलूस निकाला। सुबह जीटी रोड स्थित शहीद पार्क पर संयुक्त समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन हुआ। शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय स्थित संकुल भवन की ओर कूच किया। जुलूस जैसे ही माया पैलेस चौराहे पर पहुंचा, तो शिक्षामित्रों ने पूरे चौराहे को घेरकर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान पुरुष शिक्षामित्र अर्धनग्न होकर हाईवे पर लेट गए और जमकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

वहीं एक शिक्षामित्र ने रोडवेज बस पर चढ़कर जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अफसरों ने शिक्षामित्रों को हाईवे खाली करने के लिए कहा। इसके बाद शिक्षामित्रों ने बस स्टैंड, कचहरी तिराहा, क्वालिटी होटल तिराहा, डाक बगलिया, जिला अस्पताल, घंटाघर चौराहा, हाथी गेट तिराहा, अलीगंज तिराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। कई जगह पर जुलूस के दौरान शिक्षामित्रों ने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। संकुल भवन पर शिक्षामित्रों ने बीएसए एसके तिवारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान राजेश गुप्ता, मनोज यादव, अवधेश यादव, सुद्योतकर यादव, अनिल प्रताप सिंह समेत तमाम शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्र की बिगड़ी तबियत
प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को शिक्षामित्र की तबियत बिगड़ गई। अवागढ़ के गांव नगला डरू निवासी राजकिशोर प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गए। इस दौरान शिक्षामित्रों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्चे हुए भूख से बेहाल
शिक्षामित्रों के जुलूस के दौरान करीब चार घंटे तक हाईवे जाम रहा। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर निकले स्कूली वाहन जाम में फंस गए। जिसके चलते बच्चे भूख से बेहाल हो गए।

विधायक आवास पर तैनात पुलिस बल
शिक्षामित्र विधायक आवास का घेराव न करें, इसलिए आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इसके साथ ही संकुल भवन, शहीद पार्क और जुलूस में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया समर्थन
शिक्षामित्र के आंदोलन को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना समर्थन दिया है। जिलाध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर कहा कि शिक्षामित्र तीन दिनों से आंदोलन कर रहे है उनके समर्थन में समस्त शिक्षक शिक्षण कार्य बंद कर आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed