फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुल निर्माण में काली नदी के रेत का इस्तेमाल

पुल निर्माण में काली नदी के रेत का इस्तेमाल

Mon, 17 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुल निर्माण में काली नदी के रेत का इस्तेमाल
बिछवां (मैनपुरी)। गांव नगला कांकन में काली नदी पर बन रहे पुल पर नदी की रेत का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। काली नदी से लाई गई रेत के इस्तेमाल से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि मानकाें की अनदेखी कर बनाया जा रहा पुल लोगों के लिए मौत का पुल साबित होगा। जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान दिए जाने व जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव नगला कांकन के समीप क्षेत्रीय लोगों की मांग पर सपा सरकार में काली नदी पर पुल बनाने की स्वीकृत मिली थी। करीब एक वर्ष से कार्यदायी संस्था उत्तरप्रदेश राज्य सेतुनिगम लिमिटेड सेतु निर्माण इकाई इटावा पुल का निर्माण करा रहा है। एक वर्ष में कार्य पूरा होना था लेकिन सेतु निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के काम आधा भी नहीं हुआ है। पुल निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है। नदी की रेत का प्रयोग किया जा रहा है। जब मौके पर जाकर जानकारी ली गई तो वहां कमियां ही कमियां नजर आईं। वहां न तो सेतु निगम को कोई अधिकारी न कर्मचारी मौजूद था। सिर्फ मजदूर काम में लगे हुए थे। मजदूरों से जब जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि अधिकारी के निर्देशों पर ही वह काम करते हैं। पुल निर्माण में हो रही इस लापरवाही से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण कोतवाल सिंह का कहना है कि जिस पुल में काली नदी की रेत का प्रयोग किया जा रहा है। वह पुल कब और कितने दिनों तक टिकेगा ये तो आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी राकेश कुमार, शिवपाल सिंह, सोबरन सिंह, संतोष कुमार, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर निर्माण कार्य में बरती जा लापरवाही की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed