फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारिश बनकर आई आफत, एक मौत दो घायल

बारिश बनकर आई आफत, एक मौत दो घायल

Thu, 29 Jun 2017 11:09 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
बारिश बनकर आई आफत, एक मौत दो घायल
बारिश बनकर आई आफत, एक मौत दो घायल - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

बुधवार देर रात से शुरू हुई झमाझम बारिश के कारण कई जगह हादसे भी हुए। जैथरा क्षेत्र के गांव दत्तौली में दीवार ढहने से महिला की मौत हो गई। बदरिया में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। इधर, कासगंज रोड पर पेड़ उखड़कर एक कार पर जा गिरा। इसमें दिल्ली निवासी एक युवक घायल हो गया।

दत्तौली में दीवार ढही, मलबे में दब कर महिला की मौत
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव दत्तौली में गुरुवार सुबह बारिश के चलते विजयपाल के घर की दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। विजयपाल की पत्नी विजयरानी (52) मलबे में दब गईं। आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने जैसे-तैसे महिला को मलवे से निकाल कर अस्पताल के लिए लेकर भागे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर तहसीलदार और लेखपाल ने दत्तौली पहुंच कर मुआयना किया और रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन


कच्चे मकान की दीवार में दबकर महिला घायल
बदरिया निवासी वृद्ध महिला द्रोपादेवी (60) पत्नी सुकराम गुरुवार सुबह बारिश के दौरान घर में चारपाई पर लेटी हुईं थी। उनके कच्चे मकान की दीवार भरभराकर अचानक उनके ऊपर गिर गई। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने मशक्कत कर उन्हें मलबे से निकाला। परिवारीजनों ने गांव के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलती कार पर गिरा पेड़, युवक घायल
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड पर गुरुवार सुबह आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ उखड़ कर चलती कार पर जा गिरा। हादसे में पूर्वी दिल्ली के डी 127 वेस्ट विनोद नगर निवासी जगविंदर सिंह पुत्र प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed