{"_id":"594ab4c84f1c1b93448b456c","slug":"11498068168-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद बवाल, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद बवाल, पांच घायल
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। ग्राम हरपालपुर में कलश विसर्जन के लिए जा रहे ट्रैक्टर में सवार लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद श्रद्धालुओं में स्थानीय लोगाें के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख उपद्रवी भाग गए।
सहावर के ग्राम फरीदनगर के ग्रामीण श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर कलश विसर्जन के लिए कछला गंगाघाट जा रहे थे। हरपालपुर में कुछ देर के लिए ट्रैक्टर रुका तो कुछ युवकों ने ट्रैक्टर में सवार बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ की।
इस पर फरीदनगर के ग्रामीणों ने आपत्ति जताई तो हरपालपुर के ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पर सीओ शैलेंद्र लाल पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग गए। पुलिस ने सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को कछला गंगाघाट के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन
इस घटना में हरपालपुर की कमलेश, विजयपाल, शिशुपाल, जगदीश, रामपाल घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना को लेकर मारपीट हो गई। अभी पुलिस को इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।