{"_id":"5cd43de7bdec22070e2bba7a","slug":"111557413351-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लठामार होली की तैयारी अभी से, नक्शे तैयार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लठामार होली की तैयारी अभी से, नक्शे तैयार किए
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। बरसाना की लठामार होली को विश्व पटल पर पर विख्यात करने की सूबे की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप पर्यटन विभाग लखनऊ की टीम ने गुरुवार को लू के थपेड़ों में दौड़ लगाई। सौंदर्यीकरण के लिए स्थानों को चिन्हित कर सरकार को प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी जा रही है।
बताते हैं कि सौंदर्यीकरण होने के बाद ही योगी होली देखेंगे। गुरुवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ पर्यटन विभाग के अधिकारी ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में बरसाना में खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मिनी स्टेडियम एवं ऑडिटोरियम बनाने के स्थलों का चयन किया। इसके बाद पर्यटन विभाग की टीम ने रंगीली गली चौक व मंदिर मार्ग को जाने के सभी रास्तों को 40 फीट चौड़ा करने के प्रोजेक्ट पर नक्शे तैयार किए।
मंदिर जाने वाले मार्गों पर बने मकान स्वामियों की लिस्ट तैयार की। इस दौरान पर्यटन विभाग के संतोष सिंह, रचना सरकार, सीमा श्रीवास्तव, शशिकांत गिरी, सामाजिक विकास विशेषज्ञ लाल बाबू दुबे, इंजीनियर ब्रजेश पांडेय, कार्यक्रम प्रबंधक आदर्श, वंदना सचान आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
पर्यटक विभाग ने खंडहर बंगला की ली सुध
कस्बे में वृषभानु कुंड के निकट बने बंगला की सुध पर्यटन विभाग के लखनऊ से आए अधिकारियों ने ली। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बरसाना में पार्किंग की समस्या को देखते हुए पर्यटन विभाग की जमीन पर मल्टी नेशनल पार्किंग व गेस्ट हाउस बनाने की बात की। इससे बरसाना की पार्किंग के साथ बाहर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की रुकने की भी व्यवस्था हो सकेगी। इससे बरसाना के विकास में चार चांद लगने की उम्मीद होगी।