{"_id":"5cc7356cbdec22078d32de73","slug":"111556559212-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट डालने आए युवक को पकड़ किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट डालने आए युवक को पकड़ किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
Voter Id card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज (एटा)। फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र की अलीगंज विस में हुए मतदान में फर्जी वोटर भी पकड़ में आए। पीठासीन अधिकारी ने कूचादायम केंद्र पर दूसरी बार वोट डालने पहुंचे युवक को पकड़ा। पुलिस ने युवक को कोतवाली भेज दिया। साथ ही नयागांव प्रथम में फर्जी वोट डालने आए किशोर को पुलिस ने भगा दिया।
अलीगंज विस क्षेत्र में फर्जी वोटिंग के भी मामले सामने आए। दरअसल, कूचादायम स्थित प्राथमिक पाठशाला में बने बूथ संख्या 191 में युवक गुलाम ख्वाजा दूसरी बार वोट डालने पहुंचा। इस दौरान केंद्र पर तैनात पीठासीन अधिकारी ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं नयागांव प्रथम स्थित बूथ संख्या 395 में किशोर फर्जी वोट डालने पहुंचा। यहां जब पुलिस ने जांच की, तो किशोर को फटकार कर भगा दिया गया।