{"_id":"5cc49911bdec22074407c8de","slug":"111556388113-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगंज विधानसभा में सात सौ जवानों की निगरानी में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज विधानसभा में सात सौ जवानों की निगरानी में होगा मतदान
अलीगंज विधानसभा में सात सौ जवानों की निगरानी में होगा मतदान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
एटा। लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद की विधानसभा क्षेत्र अलीगंज में चौथे चरण का मतदान कल है। इसके लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां कर ली हैं और अर्द्धसैनिक बलों के 700 जवानों को शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए तैनात किया जा रहा है। वहीं मोबाइल पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत फर्रुखाबाद संसदीय सीट के लिए विधानसभा क्षेत्र अलीगंज में कल वोट डाले जाएंगे। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से संवेदनशील रहा है और यहां चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके मद्देनजर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिम्मेदारों से कमर कस ली है और अर्द्धसैनिक बल के 700 जवानों साथ-साथ 300 से अधिक पुलिस के जवान और 50 के करीब दरोगाओं को लगाया जा रहा है। वहीं मोबाइल पुलिस बल भी तैनात रहेगा, जो घटना एवं दुर्घटना होने पर पांच मिनट में मौके पर पहुंचेगी। एएसपी संजय कुमार ने कहा कि अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 413 बूथ हैं। इन पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराना प्राथमिकता है। चुनाव कराने के लिए पर्याप्त फोर्स मौजूद है। चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।