{"_id":"5c742bd7bdec2237d6014d35","slug":"111551117271-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 105 वारंटी और वांछित पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 105 वारंटी और वांछित पकड़े
विज्ञापन
24 घंटे में 105 वारंटी और वांछित पकड़े
- फोटो : news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लोकसभा चुनाव और सीएम के आगमन को लेकर एसएसपी ने वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दस्तक अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पांच हजार के इनामी और 73 वारंटियों सहित 105 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आगामी समय में होने वाले चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ नवागत एसएसपी स्वप्रिल ममगाई ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी को लेकर पुलिस ने रविवार रात को वारंटी और वांछित आरोपियों को पकड़ने का अभियान चलाया। एसएसपी ने बताया कि इस अभियान में 73 वारंटी के अलावा 32 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें में लूट के चार, गैंगस्टर और एक पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश शामिल है। चुनाव से पहले हुई पुलिस इस कार्रवाई को देखकर अराजक तत्वो में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
लूट की इन घटनाओं का हुआ खुलासा
एटा। पुलिस के चले इस अभियान में दो लूट की घटनाओं का भी खुलासा किया है। इसमें शहर में उदित कुमार के साथ 26 जनवरी को हुई मोबाइल लूट में हाथरस सिकन्द्राराऊ के गांव हीरानगर निवासी विनय पुत्र रामनाथ ओर पुष्पेंद्र को मोबाइल सहित पकड़ा है। जबकि जलेसर क्षेत्र में हुई उदयवीर पुत्र रघुवीर निवासी बलिदासपुर सकरौली से बाइक और नकदी लूट के पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए है। इस तरह से पुलिस के अभियान में दो लूट की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
जैथरा, सकीट और कोतवाली नगर रहे अव्वल
एटा। वारंटी और वांछितों के खिलाफ चले अभियान में जैथरा और सकीट एवं कोतवाली नगर थाने की पुलिस अव्वल रही है। इन थानों की पुलिस ने सर्वाधिक वारंटी और वांछितों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने इन थानों की पुलिस को सम्मानित करने को कहा है।