{"_id":"5c65a365bdec2226154d1753","slug":"111550164837-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूल में गिरी बिजली, बचे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूल में गिरी बिजली, बचे नौनिहाल
विज्ञापन

- फोटो : कासगंज
कासगंज/सोरों/सहावर। सोरों क्षेत्र के परिषदीय स्कूल श्यामपुर पर कक्षा संचालन के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। हादसे में नौनिहाल बच गए। हालांकि बिजली गिरने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। स्कूल का लेंटर धसक गया और दीवारें दरक गईं। इसके अलावा अन्य कई क्षेत्रों में भी बिजली ने क्षति पहुंचाई।
श्यामपुर के परिषदीय स्कूल में गुरुवार को कक्षा का संचालन हो रहा था। गुरुवार को स्कूल में 35 बच्चे अध्ययनरत थे। गुरुवार दोपहर विद्यालय विद्यालय परिसर में बिजली गिर गई। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से बच्चों में चीखपुकार मच गई। डरे सहमे बच्चे कक्षों में छिप गए। बिजली गिरने से विद्यालय की छत का लेंटर धसक गया और कई दीवारें दरक गईं। बिजली गिरने की घटना की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर खंड शिक्षाधिकारी गिर्राज सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी। वहीं सोरों क्षेत्र के ही गांव खड़ेरी के स्कूल के पास एक खेत में बिजली गिरी। बिजली गिरने से खेत पर मौजूद चोब सिंह(10) पुत्र वीरपाल, धर्मेंद्र (12) पुत्र जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सहावर क्षेत्र के गांव मिहारी में नरोत्तम पुत्र छविराम के घर की छत एवं गली में बिजली गिरी। बिजली गिरने से गली से गुजर रही महिला भूरी सिंह घायल हो गई। सूचना पर एसडीएम संदीप केला मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी ली। कस्बा सहावर के मोहल्ला झंडा पीर में सद्दाम पुत्र अतीक अहमद के घर पर बिजली गिरने से सद्दाम झुलस गया। उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मोहल्ले के योगेश पुत्र सुरेंद्र पाल वार्ष्णेय के घर पर बिजली गिर गई। इससे योगेश के घर में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। बिजली गिरने से नवीन गोला, अवधेश, भोजराम, प्रदीप, भमरपाल के घर के विद्युत उपकरण भी फुंक गए।
विद्युत चुंबकीय तरंगें गिरातीं हैं बिजली
कासगंज। दूर संचार विभाग के तकनीकी अधिकारी सीडी सिंह ने बताया कि बिजली गिरने की अधिकांश घटनाएं टावर के चुंबकीय कारणों से होती हैं। विद्युत चुंबकीय एवं अयांत्रिक तरंगों के गुरुत्वाकर्षण के कारण बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने उठाई मांग
कासगंज। स्कूल परिसर में बिजली गिरने एवं आगामी दिनों में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शिक्षक संघ ने परिषदीय स्कूलों में अवकाश की मांग उठाई है। शिक्षक संघ के सोशल मीडिया ग्रुप पर तमाम शिक्षक जिला प्रशासन से विद्यार्थियों के अवकाश की मांग कर रहे हैं।
वर्जन-
- परिषदीय स्कूलों में बिजली गिरने की सूचना स्कूल समय के बाद मिली। कक्षा संचालन के दौरान बिजली गिरने से बच्चों की जान को खतरा था। इस संबंध में डीएम से मार्गदर्शन लेंगे।
अंजली अग्रवाल, बीएसए