फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ड्यूटी करते दिल का दौरा पड़ने से सैनिक की मौत

ड्यूटी करते दिल का दौरा पड़ने से सैनिक की मौत

Wed, 13 Feb 2019 10:59 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी करते दिल का दौरा पड़ने से सैनिक की मौत
ड्यूटी करते दिल का दौरा पड़ने से सैनिक की मौत - फोटो : अमर उजाला
भरगैन (एटा)। कस्बा सैनिक लल्लू खान की उत्तराखंड रानी खेत में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात हो जाने से मौत हो गई। परिवारीजन उनका शव लेने के लिए रानी खेत के लिए रवना हो गए।
विज्ञापन

लल्लू खान (48) पुत्र हाजी कफी आलम खान निवासी मोहल्ला ईदा थोक रानी खेत में कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात थे। अचानक रात के समय उनको दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। जैसे ही रेजीमेंट के अन्य सैनिकों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। रेजीमेंट से मामले की जानकारी उनका पुत्र सोनू खान व अन्य परिवारीजन उनके शव को लेने के लिए रवाना हो गए। मृतक सैनिक के रिश्तेदार राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मानित बीएच खान ने बताया कि लल्लू खान रेजीमेंट में हवलदार के पद पर तैनात थे। मंगलवार को रात के समय उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गुरुवार को उनका शव कस्बे में पहुंचेगा। इसके बाद उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed