फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रिश्वत लेते पकड़े गए कानूनगो को भेजा जेल

रिश्वत लेते पकड़े गए कानूनगो को भेजा जेल

Thu, 03 Jan 2019 10:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़े गए कानूनगो को भेजा जेल

विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील में बुधवार को एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए रजिस्ट्रार कानूनगो चंद्रपाल को गुरुवार को टीम ने मेरठ कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने कानूनगो को जेल भेज दिया।

नरदौली निवासी जुगेंद्र की शिकायत पर एंटी करप्शन प्रभारी राजीव यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर से रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। टीम ने कानूनगो के खिलाफ मामला पंजीकृत करा रात में पटियाली पुलिस की सुरक्षा में रखा। गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में कानूनगो को एंटी करप्शन टीम अपने साथ मेरठ ले गई, जहां उन्हें एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


टीम ने कोर्ट में आरोपी से संबंधित प्रपत्र भी पेश किए। न्यायाधिकारी ने प्रपत्रों का अवलोकन करने के बाद आरोपी कानूनगो को न्यायिक अभिरक्षा में मेरठ की जेल में भेज दियाञ
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनगो मार्च 2020 में होने हैं सेवानिवत्त
कासगंज। रिश्वत प्रकरण में पकड़े गए कानूनगो की सेवा अधिक नहीं बची है। मार्च 2020 में वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस प्रकरण का असर उनकी सेवा पर भी पड़ेगा। इससे उनकी पेंशन आदि भी प्रभावित होगी।

कानूनगो को एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ में पेश किया गया, जहां से उनको कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विनोद कुमार मिश्र कोतवाली प्रभारी पटियाली
कानूनगो मार्च 2020 में सेवानिवृत्त होंगे। यदि कोर्ट में वे दोषी साबित होते हैं तो इसका असर उनकी सेवा पर पड़ेगा।
धीरेंद्र सिंह एसडीएम पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed