{"_id":"5c2a53b0bdec2256f03e9e9d","slug":"111546277808-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव में दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगांव में दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी उठा ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। सराफ की दुकान के ताले तोड़ने के बाद जब चोर तिजोरी नहीं तोड़ सके तो उठाकर ले गए। खेत में ले जाकर तिजोरी को तोड़ने के बाद नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस को तलाश के दौरान तिजोरी खेत में पड़ी मिली। पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला हथियापौर निवासी सराफा व्यापारी नितिन सोनी की दुकान थाने के पीछे रजवाना रोड पर स्थित है। रविवार की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ने के बाद तिजोरी तोड़ने की कोशिश की। जब कामयाब नहीं हुए तो तिजोरी को उठाकर साथ ले गए। सोमवार की सुबह जब सराफा व्यापारी नितिन दुकान खोलने पहुंचा तो ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन करने के साथ ही पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। तलाश के दौरान टूटी हुई तिजोरी खेत में पड़ी हुई मिली। व्यापारी के अनुसार करीब 10 हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
सराफ की दुकान से चोरी करने वाले निश्चित तौर पर अपने साथ कोई वाहन लेकर आए होंगे। रात के समय बिना वाहन तिजोरी को लेकर खेत तक जाना संभव नहीं है। पुलिस भी इस तथ्य पर गहराई से जांच कर रही है। वहीं रात्रि के समय पुलिस गश्त के दावों पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं।