{"_id":"5c1f9e9bbdec22569b2efc57","slug":"111545576091-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती में रिकार्ड बनाने वाले 32 अन्नदाता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती में रिकार्ड बनाने वाले 32 अन्नदाता सम्मानित
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने किसान सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया। इसमें फसल, गेहूं, सब्जी व मछली का बेहतर उत्पादन करने पर 32 किसानों को विधायक व डीएम ने पुरस्कृत किया।
सिविल लाइन स्थित उपकृषि निदेशक कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी बबलू कुमार व सीडीओ रामनेवास ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि किसान खेती में मेहनत के साथ तकनीक का प्रयोग करें। इससे मेहनत कम होगी और लाभ ज्यादा होगा।
डीएम व विधायक पूरन प्रकाश ने गेहूं, सरसों, धान व अरहर का सर्वाधिक उत्पादन करने पर हृदय पोखर के मान सिंह, बलरई के अनूप चौधरी, नगला चौधरी के जयप्रकाश तथा सकना के पन्नालाल को प्रथम पुरस्कार के तहत सात हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र तथा शॉल भेंट की गई।
विज्ञापन
वहीं बरौठ के कन्हैयालाल, नगला सुम्मेरा के हरीराम, उस्फार की कांता, तथा नगला ग्यासी के चकलेश्वर को द्वितीय पुरस्कार के तहत पांच हजार रुपया, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट की गई। वहीं दुग्ध उत्पादन में नवाब सिंह, गुंजन देवी, रमा देवी, पूनम देवी, राजवती देवी, अजय कुमार, बलिराम तथा ललिता देवी को पुरस्कृत किया जाएगा।
उद्यान विभाग द्वारा बागवानी में किसान रामफूल, जवाहर सिंह, डोरी सिंह, अमभर सिंह, राहुल कुमार, बदन श्याम, मंजू देवी, चरन सिंह तथा मतस्य पालन में देवेंद्र सिंह, पन्नालाल, जगवीर सिंह, हारुन, हाकिम, ओमप्रकाश, राजन, समसू को पुरस्कृत किया गया।
किसानों की समस्या सुनने को डीएम पर नहीं वक्त
मथुरा। किसान सम्मान दिवस पर कृषि अफसर व डीएम जिले के एक मंत्री को बुलाने के लिए बार बार फोन करते रहे कि सर आपके हाथों किसानों को सम्मानित करते तो बेहतर होता और किसान खुश होते, लेकिन मंत्री नहीं पहुंचे। इसके बाद डीएम ने किसानों को जल्दी में सम्मानित करने का कार्यक्रम निबटाया और दूसरे काम होने की कहकर चल दिए। आवारा पशुओं, फसल बीमा की रकम न मिलने तथा अन्य समस्या बताने आए किसानों की समस्या नहीं सुनी गई।