{"_id":"5bfc261cbdec2241885d4a17","slug":"111543251484-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियावगंज-मानपुर नगरिया के सबस्टेशन जल्द होंगे चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरियावगंज-मानपुर नगरिया के सबस्टेशन जल्द होंगे चालू
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कमलुवगांजा सबस्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मानपुर नगरिया और दरियावगंज क्षेत्र के बाशिंदों को जल्द ही बिजली समस्या से निजात मिलेगी। रेलवे लाइन निकालने के लिए मंजूरी मिलने के बाद बिजली विभाग ने दोनों सबस्टेशनों को चालू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
शासन ने जनपद की बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए चार नए सबस्टेशनों को मंजूरी दी है। 15 करोड़ की लागत से बने इन सबस्टेशनों में से कासगंज और सलेमपुर बीबी के सबस्टेशनों को मार्च में ही चालू कर दिया गया, लेकिन मानपुर नगरिया और दरियावगंज के नव निर्मित सबस्टेशन से आपूर्ति चालू होने का मामला लटक गया। विभाग ने दोनों सबस्टेशनों का निर्माण रेलवे लाइन के नजदीक कराया। रेलवे लाइन के नजदीक होने से दोनों सबस्टेशनों से लाइन को रेलवे लाइन के पार ले जाने के लिए रेलवे की एनओसी की आवश्यकता थी। ऐसे में रेलवे की एनओसी अटकने से सबस्टेशन चालू नहीं हो सके। आठ माह बाद रेलवे ने दोनों सबस्टेशनों से लाइन को दूसरी पार ले जाने के लिए अनुमति दे दी है। बिजली की लाइनों को रेलवे की लाइन के नीचे से ड्रिल करके निकालने के बाद दोनों सबस्टेशनों से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
मानपुर नगरिया एवं दरिायावगंज के बिजली घरों में लाइन को पार ले जाने के लिए आ रही बाधा दूर हो गई है। रेलवे ने अपनी मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के साथ ही विभाग ने लाइन को रेल लाइन के नीचे से होकर ले जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले सप्ताह तक दोनों सबस्टेशनों से से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-हरीमोहन शर्मा, एक्सईएन