फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   धान में तना भेदक कीट का कोहराम, 30 हजार हेक्टेयर फसल नष्ट

धान में तना भेदक कीट का कोहराम, 30 हजार हेक्टेयर फसल नष्ट

Wed, 26 Sep 2018 08:32 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
धान में तना भेदक कीट का कोहराम, 30 हजार हेक्टेयर फसल  नष्ट
डैमो
मथुरा। धान में तना भेदक कीट ने कोहराम मचाया है। 30 हजार हेक्टेयर फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। छाता तहसील के 200 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, लखनऊ निदेशालय व आगरा से आई कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। अब प्रशासन इस रिपोर्ट को शासन में भेजने जा रहा है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से छाता तहसील के कोसीकलां, नंदगांव, बरसाना, तथा चौमुहां ब्लाक के गांवों में लगी धान की फसल में रोग लगने पर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कीट रोग विशेषज्ञ डॉ. यशपाल, पादप रोग विभाग के प्राध्यापक डॉ. एसके विश्वास, निदेशालय के वरिष्ठ शोध अधिकारी नरेंद्र प्रताप मल्ल, फसल बीमा के उपनिदेशक उमाशंकर, आगरा से विपिन बिहारी द्विवेदी ने 20 गांवों का सर्वे कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में फसल खराब होने का प्रमुख कारण अधिक जलभराव से पौधे को पोषण न मिलना और इससे तना भेदक कीट उत्पन्न होना बताया गया। इससे धान की बाली में अंडा तो बना लेकिन वह दाना नहीं बन पाया। टीम के लोगों ने बताया कि लगभग 30 हजार हेक्टेयर इलाके में धान की फसल 60 से 100 प्रतिशत तक खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बासमती प्रजाति सबसे ज्यादा प्रभावित

कानपुर, लखनऊ तथा आगरा से आए कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि तना भेदक कीट से सबसे ज्यादा प्रभावित बासमती प्रजाति की धान की फसल हुई है। इसमें सुगंधा चार, बासमती 1121 प्रजाति की फसल सबसे ज्यादा खराब हुई है।

रोकथाम को इस दवा का स्प्रे करें

कृषि वैज्ञानिकों ने तना भेदक कीट से बचाव को क्यूनालफॉस, 25 प्रति हेक्टेयर 600 मिली अथवा क्लोरोपाईरीफॉस 20 प्रति ईसी 600 मिली का स्प्रे करें। इसके अलावा ट्राईजोफॉस 40 प्रति ईसी 500 मिली या मोनोक्रोटोफॉस 36 प्रति ईसी, एसएल की 500 मिली लीटर मात्रा प्रति एकड़ में स्प्रे करें।

व्हाट्सएप पर मिलेगी बचाव को जानकारी

फसल रोग पर रोकथाम के लिए कृषि निदेशालय से व्हाट्सएप पर किसानों को जानकारी दी जाएगी। उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि फसल में आने वाले रोग व अन्य जानकारी के लिए किसान 9452247111, तथा 9452257111 पर संपर्क करें।


कोन्हाई, भदार में आया धान में रोग
म गोवर्धन के गांव कोन्हाई व भदार गांव के किसान धान की फसल बर्बाद होने की शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने डीएम से धान की बाली में दाना न पड़ने और तना खराब होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed