फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   रामलीला कमेटी के सदस्यों का बनाया गया ट्रस्ट निरस्त

रामलीला कमेटी के सदस्यों का बनाया गया ट्रस्ट निरस्त

Fri, 31 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रामलीला कमेटी के सदस्यों का बनाया गया ट्रस्ट  निरस्त
फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के सदस्यों के बनाए नए ट्रस्ट को गुरुवार को उपनिबंधक द्वितीय ने निरस्त कर दिया। ट्रस्ट के गठन को लेकर शुरू से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


रामलीला महोत्सव समिति का 22 अगस्त को 11 सदस्यीय कमेटी का चुनाव हुआ था। यह कमेटी महोत्सव समिति के लिए पदाधिकारियों का चयन करती, उससे पहले ही कमेटी के कुछ सदस्यों ने योगीराज भगवान श्रीकृष्ण जन कल्याण के नाम से नया ट्रस्ट बनाकर विवाद खड़ा कर दिया था। इस ट्रस्ट के गठन को लेकर समिति के सदस्य दो फाड़ हो गए थे। उन्होंने ट्रस्ट के नाम पर रामलीला की जमीन को कब्जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गुरुवार को उपनिबंधक द्वितीय एके जौहरी ने योगीराज भगवान श्रीकृष्ण जनकल्याण के बनाए गए ट्रस्ट को निरस्त कर दिया। उपनिबंधक एके जौहरी ने बताया कि ट्रस्ट के संबंध में ट्रस्ट बनाने वाले कुछ लोग आए थे। उन्होंने कहा था कि हम इस ट्रस्ट को आगे नहीं चलाना चाहते हैं, अत: इसको निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों का चुनाव एक सितंबर को शाम चार बजे से कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि निर्वाचित प्रबंध समिति के 11 सदस्यों के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed