फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   राखी बेचने के साथ ही हेलमेट का महत्व बता रहे दुकानदार

राखी बेचने के साथ ही हेलमेट का महत्व बता रहे दुकानदार

Sat, 25 Aug 2018 09:28 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
राखी बेचने के साथ ही हेलमेट का महत्व बता रहे  दुकानदार
राखी पर भाइयों को हेलमेट गिफ्ट देंगी बहनें - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। लोगों की सुरक्षा के लिए अमर उजाला की ओर से शुरू की गई मुहिम से अब दुकानदार भी जुड़ गए हैं। शहर के प्रमुख राखी विक्रेता राखी की बिक्री के साथ ही ग्राहकों को हेलमेट का महत्व बता रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों पर बैनर भी लगा रखे हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के त्योहार पर शुरू हुई इस मुहिम से लोग जागरूक हो रहे हैं। बहनें साफ शब्दों में कह रही हैं कि वह अपने भाइयों को हेलमेट गिफ्ट में देंगी और उसे इस्तेमाल करने का वचन लेंगी। इस मुहिम से शहर के राखी विक्रेता अनूप कुमार और संजीव कुमार भी जुड़ गए हैं। उन्होंने अपनी-अपनी दुकानों पर जागरूकता के लिए बैनर लगाया है बैनर पर साफ लिखा है कि भाई बहन का बना रहे प्यार, इस रक्षाबंधन हेलमेट पहनने का लें संकल्प। अनूप कुमार का कहना है कि अमर उजाला की यह पहल समाजहित में है, इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पहल से जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं संजीव कुमार कहते हैं कि अगर लोग हेलमेट का प्रयोग करें तो हादसों के कारण बढ़ रहा मौत का ग्राफ कम किया जा सकता है। उनका कहना है कि वह अपने परिवार को भी हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही शहर के कई अन्य व्यापारी भी इस मुहिम से जुड़े हैं। मैंने इस बार कसम खाई है कि अपने भाई को हेलमेट पहनाकर ही मानूंगी। इसके लिए मैंने हेलमेट भी खरीद लिया है। लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed