फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छेड़छाड़ पर चार बंदीरक्षकों पर मामला दर्ज करने के आदेश

छेड़छाड़ पर चार बंदीरक्षकों पर मामला दर्ज करने के आदेश

Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर चार बंदीरक्षकों पर मामला दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
कासगंज। न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारत सिंह यादव ने जिला जेल में तैनात चार बंदीरक्षकों के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। बंदीरक्षकों पर महिला के साथ अश्लील हरकतें करने व मारपीट का आरोप है।
सोरों क्षेत्र के एक गांव की महिला जिला जेल क्षेत्र में चाय की दुकान चलाती है। 12 मार्च 2018 को बंदीरक्षक प्रदीप उसकी दुकान पर आया। बंदीरक्षक ने महिला से कमरे में चाय भेजने को कहा।
विज्ञापन


जब महिला उनके कमरे में चाय देने गई तो वहां पर बंदीरक्षक प्रदीप के अलावा भुवनेश, सौरभ, अजय पाल भी मौजूद थे। चारों आरोपियों ने महिला को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे महिला की कूल्हे की हडड़ी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की भी धमकी दी। महिला जैसे तैसे कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक को भी मामले की शिकायत की गई, लेकिन उसे वहां से भी न्याय नहीं मिला। इसके बाद महिला ने अधिवक्ता अजीत भारद्वाज व रंजीत भारद्वाज की मदद से न्यायालय में मामला दायर कर दिया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस को चारों आरोपी बंदीरक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed