{"_id":"5b75c0e742c792763b2dfe8e","slug":"111534443751-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता और पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पिता और पुत्र की मौत
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी- भोगांव। थाना क्षेत्र में भोगांव रोड पर बुधवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आकर टेंपो पलट गया। हादसे में गांव नगला पति निवासी पिता और पुत्र की मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला पति निवासी 80 वर्षीय रामभरोसे, 50 वर्षीय पुत्र दीपचंद्र और बहू ममता, नातिन आरती, गांव अरम सराय निवासी रिश्तेदार मंशाराम के साथ बुधवार की सुबह भोगांव रोड पर गांव सिवाई बहन को देखने के लिए टेंपो से आ रहे थे। टेंपो जब भोगांव रोड पर मदन इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, तभी मार्ग से गुजर रही रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी।
इससे टेंपो पलट गया। हादसे में रामभरोसे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां से दीपचंद्र को सैफई रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी भी कुछ देर बाद मौत हो गई। हादसे में पिता और पुत्र की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए।