{"_id":"5b5b53f54f1c1b19208b7158","slug":"111532711925-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे के बौद्ध विहार में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पंखे से उतारा। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बलदेव के प्रेमनगर निवासी हरक्याल की बेटी गीता का विवाह बौद्ध विहार निवासी कुंदन लाल के बेटे राजकपूर से करीब तीन साल पहले हुआ था। विवाहिता का शव पंखे से लटके होने की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले आ गए। चीख-चीखकर मायके वाले ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।