{"_id":"5b4cab004f1c1b3b5a8b528f","slug":"111531751168-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के बुकिंग क्लर्क की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के बुकिंग क्लर्क की सड़क हादसे में मौत
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शिकोहाबाद से ड्यूटी करने बाइक से आ रहे रेलवे के बुुकिंग क्लर्क को अज्ञात वाहन ने एटा चौराहे पर रौंद दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल क्लर्क को लेकर अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
शिकोहाबाद के बोझिया नई बस्ती निवासी समीर कुमार (42) पुत्र रामभरोसी लाल कठेरिया फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क पद था। रविवार रात नौ बजे शिकोहाबाद स्थित आवास से ड्यूटी करने बाइक पर सवार होकर निकला था। देर रात ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर विभागीय अफसरों ने खोजबीन की तो पता चला की उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई हैं। बतातें हैं कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समीर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी रूपा देवी एवं उसके छह बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर रेलवे के अफसर भी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया है। मृतक के चार बेटे अभिषेक (16), अतुल (13), आदित्य, राज एंव दो बेटियां काजल (15) एवं प्रिया (12) हैं। रेलवे विभाग ने कर्मचारी के अंतिम संस्कार के लिए मदद को धनराशि खुद पीड़ित परिवार को प्रदान की है।