फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पुलिस आरक्षी परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ा

पुलिस आरक्षी परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ा

Tue, 19 Jun 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस आरक्षी परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ा
पुलिस आरक्षी परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एटा। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में भाई की जगह पर पेपर हल करने पहुंचे मुन्नाभाई को शिक्षकों ने पकड़ लिया। मामले में कोतवाली देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुन्नाभाई को जेल भेज दिया।

पुलिस प्रशासन की कड़ी सख्ती के बाद भी सिपाही भर्ती परीक्षा में कोतवाली देहात क्षेत्र के गंगानगर स्थित कालेज में मैनपुरी थाना भोगांव के अलीपुर निवासी संदीप पुत्र जयचंद अपने भाई की परीक्षा देने पहुंच गया। परीक्षा शुरू होने के बाद ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने प्रवेश पत्र से परीक्षा देने वाले का फोटो मिलान कराया।
विज्ञापन

इस दौरान संदीप को शिक्षकों ने उसके भाई की जगह पर परीक्षा देते हुए पकड़ लिया। मामले की जानकारी शिक्षकों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामले की रिपोर्ट केंद्र व्यवस्थापक पूरन कुमार ने दर्ज कराई। कोतवाली देहात प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed