{"_id":"5adb49f84f1c1b350b8b5c9a","slug":"111524320760-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुल में डूडा के मकानों में हुआ गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुल में डूडा के मकानों में हुआ गोलमाल
Updated Sat, 21 Apr 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोकुल में डूडा द्वारा गरीबों के लिए तैयार किए गए आवासोें में जमकर अनियमितताएं हुई हैं। यह आवास अयोग्य लोगों ने गलत जानकारियां देकर हथिया लिए। शिकायत की जांच करने पर इसका खुलासा हुआ। जानकारी होने के बाद भी डूडा ने ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
वर्ष 2007 में डूडा ने गोकुल में नगर पंचायत कार्यालय के पास गरीबों के लिए आईएचएसडीपी आवासीय योजना के तहत लगभग 88 आवास तैयार किए। इन आवासों में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ। लोगों ने गलत जानकारियां और फर्जी पते देकर आवासों को हथिया लिया।
कुछ दिन पूर्व इस संबंध में जब शिकायतें हुईं तो मामला सामने आया। आवास हथियाने वाले करीब 15 लोगों ने अपने पते स्थानीय मौनी बाबा आश्रम लिखवाया था जबकि यह लोग यहां नहीं रहते थे। मौनी बाबा आश्रम के सेवकों द्वारा ब इसकी शिकायत भी की गई।
विज्ञापन
डूडा द्वारा भी इसकी जांच की गई और शिकायतों को सही पाया गया। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद भी इन आवंटियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जांच में यदि आवास प्राप्त करने वाले लोग अयोग्य पाए गए हैं तो उनसे आवास भी लिए जाएंगे और सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।