{"_id":"5ada28544f1c1b84098b59b7","slug":"111524246612-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों से भिड़े पिता-पुत्र, युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों से भिड़े पिता-पुत्र, युवक को मारी गोली
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (मैनपुरी)। बैंक से रुपये निकालकर गांव कपूरपुर लौट रहे पिता-पुत्र से लुटेरों ने दो लाख की नकदी लूटने की कोशिश की। इस दौरान दोनों हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों से भिड़ गए। इस पर एक लुटेेरे ने पुत्र को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर भी पिता-पुत्र ने लुटेरों को उनके मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया। इस बीच ग्रामीणों को आता देख लुटेरे भाग खड़े हुए।
थाना क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी उमेश सिंह शुक्रवार को शहर कोतवाली स्थित बैंक से कैश निकालने के लिए पुत्र विपिन चौहान के साथ आए थे। करीब तीन बजे जब वह दो लाख रुपये निकालने के बाद बाइक से पुत्र के साथ वापस गांव लौट रहे थे, तभी गांव औडेंय के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने रुपयों का थैला लूटने की कोशिश की तो पिता-पुत्र शोर मचाते हुए उनसे भिड़ गए। काफी मारपीट के बाद भी उमेश ने थैला नहीं छोड़ा।
लूट की कोशिश मेें खुद के नाकाम होता देख लुटेरों ने विपिन को गोली मार दी। इसके बाद भी विपिन लुटेरों के आगे कमजोर नहीं पड़ा। गोली की आवाज और चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख लुटेरे बिना लूट किए ही भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन लुटेरे हत्थे नहीं चढ़ सके। पिता ने घायल पुत्र को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि दो लाख रुपये बैंक से निकालकर लाए थे। शायद लुटेरे लगातार उनका पीछा कर रहे थे। वारदात में असफल होने पर उन्होंने पुत्र को गोली मार दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई।