{"_id":"5ad4b5584f1c1bb56a8b4690","slug":"111523889496-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर में नमकीन बनाने की फैक्ट्री सीज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर में नमकीन बनाने की फैक्ट्री सीज की
Updated Mon, 16 Apr 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर में नमकीन बनाने की फैक्ट्री सीज कर दी। यहां टीम को देखकर विक्रेता फैक्ट्री में ताला डालकर भाग गया। टीम ने निकटवर्ती मंडी समिति से भी छह नमूने लिए हैं।
खाद्य विभाग को सूचना मिल रही थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में बच्चों के खाने वाली विभिन्न प्रकार की नमकीन, टॉफी आदि बनाई जा रही हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। इस पर जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा।
इस दौरान टीम के पहुंचने पर फैक्ट्री मालिक ताला डालकर भाग गया। यहां दीवार पर लिखे नंबरों के माध्यम से उसे बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन असफलता मिली। ऐसी स्थिति में खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री को सीज कर दिया।
विज्ञापन
टीम ने निकटवर्ती मंडी समिति में भी छापा मारा। इस दौरान निति अग्रवाल प्रोवीजन स्टोर से मुनक्का, कमल सिंह की दुकान से बेसन, नितिन अग्रवाल के यहां से धनिया पाउडर, हवीश कुरैशी के यहां से लाल मिर्च का पाउडर, महेश अग्रवाल के यहां से लाल मिर्च और दिनेश कुमार के यहां से चिनौरी के नमूने लिए हैं।
लवकुश प्रोविजन स्टोर को सुधार के लिए नोटिस जारी किया है। टीम में ओपी सिंह, अरविंद कुमार, नीरव पांडेय, शैलेंद्र रावत, नंदकिशोर, शोभनाथ शामिल रहे।