{"_id":"5ad0be114f1c1b2a638b4568","slug":"111523629585-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डिब्बों की ट्रेन में होगी फिल्म ‘मिलन टाकीज’ की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच डिब्बों की ट्रेन में होगी फिल्म ‘मिलन टाकीज’ की शूटिंग
Updated Fri, 13 Apr 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ब्रज में बन रही फिल्म ‘मिलन टाकीज’ की शूटिंग राधाकुंड में होने के बाद अब रेलवे स्टेशनों पर होगी। फिल्म निदेशक ने मथुरा के कैंट रेलवे स्टेशन व राया रेलवे स्टेशन को शूटिंग के लिए चुना है। इसमें रेल यात्रा के दौरान व रेल लाइन पर गाने का फिल्मांकन होगा।
फिल्म निदेशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बन रही फिल्म के कुछ भाग की शूटिंग गत दिनों राधाकुंड में हुई थी। अब 15 और 16 अप्रैल को मथुरा के कैंट रेलवे स्टेशन और राया रेलवे स्टेशन पर चलती हुई ट्रेन में गाना शूट किया जाएगा। गाने के फिल्मांकन में आशुतोष राणा, श्रद्धा, अली फजल, संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा, सिकंदर खैर सहित अन्य कलाकार अभिनय करेंगे।
इसमें मथुरा से राया के बीच ट्रेन रोकी जाएगी और रेल लाइन पर गाने की शूटिंग होगी। शूटिंग के लिए रेलवे से फिल्म निदेशक ने पांच डिब्बों वाली ट्रेन को किराए पर लिया है। इसकी एवज में रेलवे को 2.50 लाख रुपया जमा कराया गया है। आरपीएफ प्रभारी कैंट केके सिंह ने बताया कि 15 व 16 अप्रैल को शूटिंग के लिए सुरक्षा बंदोबस्त करने का पत्र मिला है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहेंगे।