फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आईडी और पासवर्ड हैक कर काटे गए थे नाम

आईडी और पासवर्ड हैक कर काटे गए थे नाम

Thu, 05 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आईडी और पासवर्ड हैक कर काटे गए थे नाम
डेमो इमेज
एटा। अलीगंज विधानसभा में मतदाता सूची में हुए हेरफेर के मामले में नया खुलासा हुआ है। तहसील के दो कर्मचारियों ने निर्वाचन आयोग के लॉगिन और पासवर्ड को हैक करके मतदाता सूची में खेल किया था। मामले में जांच के बाद कंप्यूटर आपरेटर और रजिस्ट्रार कानूनगो को दोषी पाए जाने के बाद डीएम ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों अलीगंज विधानसभा के कुछ गांवों में मतदाता सूची में खेल किए जाने का मामला सामने आया था। इसे लेकर क्षेत्र से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने आपत्ति दर्ज कराई थी। साथ ही पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और एक अधिकारी पर आरोप लगाते हुए धरना देने का एलान किया था। वहीं पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की ओर से भाजपा विधायक पर आरोप लगाए गए थे। साथ ही निर्वाचन आयोग को शिकायत की गई। मामला बढने के बाद डीएम ने अलीगंज में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर का तबादला कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही एडीएम वित्त महेश चंद्र शर्मा को जांच सौंपी। जांच में सामने आया कि तहसील में तैनात कंप्यूटर आपरेटर जमील अहमद और लेखपाल रजिस्ट्रार कानूनगो पीपी आनंद ने मिलकर वोटर लिस्ट में खेल किया था। बताया जाता है कि कंप्यूटर आपरेटर जमील अहमद ने निर्वाचन आयोग की बेवसाइट पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड को हैक करके फार्म नंबर सात में बदलाव किया था। जबकि यह सब रजिस्ट्रार कानूनगो के इशारे पर हुआ। मामले में जांच मिलने के बाद डीएम अमित किशोर ने जमील अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानूनगो लेखपाल पीपी आनंद को निलंबित कर दिया गया है। डीएम अमित किशोर ने बताया कि मामले में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असली गुनहगारों को बचा रहा प्रशासन
अलीगंज विधानसभा में वोटों में हुए हेरफेर के मामले में प्रशासन ने दो कर्मचारियों को दोषी बनाकर अपना कोरम पूरा कर लिया। मगर अब तक यह सामने नहीं आ सका है कि आखिर किसके इशारे पर कर्मचारियों ने इस काम को अंजाम दिया? ऐसे में सवाल फिर खड़े हो रहे हैं।

संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर जमील अहमद के खिलाफ अलीगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, जबकि रजिस्ट्रार कानूनगो का कार्य देख रहे लेखपाल पीपी आनंद को निलंबित कर दिया गया है।
अमित किशोर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed