{"_id":"5abe6e794f1c1b9a618b4862","slug":"111522429561-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 एकड़ भूमि में बनेगा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 एकड़ भूमि में बनेगा मेडिकल कॉलेज
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
20 एकड़ भूमि में बनेगा मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज मारहरा रोड पर 20 एकड़ भूमि में बनेगा। इसका निर्माण करीब एक हजार करोड़ रुपये से होगा। यह जानकारी मेडिकल कालेज के डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) निर्माण के लिए जिला अस्पताल परिसर में जन संवाद गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह राजू ने दी।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज खुलने के बाद एटा एवं कासगंज के लोगों को उपचार के लिए आगरा, अलीगढ़, सैफई अथवा बरेली नहीं जाना होगा। गोष्ठी में सांसद ने बताया कि एटा-कासगंज रेलवे लाईन निर्माण कार्य के लिए 1300 करोड़ की प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें 176 करोड़ की राशि रिलीज हो चुकी है। गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, विपिन कुमार वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी, संजीव दिवाकर, देवेंद्र राजपूत, देवेंद्र प्रताप सिंह, ममतेश शाक्य आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान डीएम अमित किशोर, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाहा, पीओ डूडा सुभाष वीर सिंह राजपूत, सीएमएस एसके मजूमदार आदि मौजूद रहे। संचालन एसीएमओ डा. रामसिंह ने किया।
गांधी स्मारक प्रबंध समिति ने निशुल्क दी भूमि
गांधी स्मारक प्रबंध समिति ने सराहनीय योगदान देते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए निशुल्क 20 एकड़ भूमि जिला प्रशासन को दी है। इस पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। डीएम अमित किशोर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का डीपीआर बनाने के लिए भी टीम आ चुकी है। औपचारिकता पूरी होने के बाद कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
30 अप्रैल को मनाया जाएगा आयुष्मान दिवस
जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई आयुष्मान भारत योजना को लेकर आयुष्मान दिवस मनाया जाएगा।