{"_id":"5abe6e774f1c1bc8618b48a6","slug":"111522429559-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन: अगले हफ्ते में बांकनेर तक कट जाएंगे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन: अगले हफ्ते में बांकनेर तक कट जाएंगे पेड़
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
8 lane highway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। फोरलेन सड़क योजना के कार्य में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद तेज कर दी है। वन निगम के अधिकारियों के साथ नोडल अधिकारी ने बैठक कर पेड़ों के कटान के बारे में भी चरणबद्ध योजना भी तैयार कर ली है।
एटा और कासगंज के बीच फोरलेन सड़क योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। चौड़ीकरण वाले स्थानों पर पेड़ों का कटान किया जा चुका है। अब निर्माण कार्य कासगंज की ओर तेजी से बढ़ेगा। इसके लिए बांकनेर अंडरपास तक एक सप्ताह में पेड़ काटने की रणनीति तैयार कर ली गई है। इसके बाद दूसरे चरण में सोरों गेट आवास विकास रेलवे क्रॉसिंग से कलक्ट्रेट तक पेड़ों का कटान होगा। पूरा कटान होने में 40 से 45 दिन का समय लग सकता है, लेकिन कटान होने के साथ साथ ही फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य भी तेजी से चलेगा। नदरई इलाके में भवनों के चिह्नित किए गए अतिक्रमण को लोगों ने स्वयं हटाना शुरू कर दिया है। वहीं अभी शहर के आबादी वाले हिस्से से गुजरने वाली फोरलेन सड़क की चौड़ाई को लेकर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा आबादी के बीच 20 मीटर चौड़ी सड़क बनाना प्रस्तावित था, लेकिन विरोध के बाद यह सड़क 15 मीटर चौड़ी बनाने पर सहमति बनी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि कासगंज क्षेत्र में फोरलेन सड़क योजना का कार्य तीव्रता से चलेगा। पेड़ काटने के संबंध में रणनीति तैयार हो गई है। बांकनेर में 8 दिन में पेड़ काट दिए जाएंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट पर पेड़ काटे जाएंगे।