{"_id":"5ab5107c4f1c1bbf758b709d","slug":"111521815676-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Fri, 23 Mar 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव (मथुरा) नंदगांव में कामां मार्ग पर शुक्रवार दोपहर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी युवक घायल हो गया। दोनों ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। गुस्साए ग्रामीणों ने कामां-नंदगांव रोड पर जाम लगाकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खुल सका।
बताए अनुसार थाना बरसाना के कस्बा नंदगांव निवासी शिवहरी (22) पुत्र मान सिंह और सुंदर (15) पुत्र गोपाल शुक्रवार दोपहर कामां रोड पर ट्यूशन पढ़ने गए थे। कामां-नंदगांव मार्ग पर उनकी बाइक कोसी की तरफ से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों को जुटता देख चालक डंपर छोड़कर भाग गया। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में सुंदर ने दम तोड़ दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले गुस्साए ग्रामीणों ने कामां-नंदगांव रोड पर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों की मांग थी कि स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए। सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवा दिया। चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।