{"_id":"5aa7d7ff4f1c1bbc758b54c4","slug":"111520949247-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में 35 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में 35 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बेवर। कस्बे में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 35 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामकर सुख-दुख में साथ देने की कसमें खाईं। समारोह में अधिकारियों की मौजूदगी में विधि विधान से 30 शादियां और पांच निकाह कराए गए।
खंड विकास कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक मंडप में 30 हिंदू जोड़ों और पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। इसमें बेवर ब्लॉक के 25, नगर पंचायत बेवर के चार, नगर पंचायत कुसमरा के चार और सुल्तानगंज ब्लॉक के दो जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आचार्य अरविंद और प्रमोद बाबाजी के नेतृत्व में ग्यारह आचार्यों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न कराए।
बेवर ग्राम हदुआ से पांच मुस्लिम कन्याओं का निकाह मौलाना खालिद रजा द्वारा कराया गया।
इस दौरान डीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि शासन की ओर चलाई जा रही सामूहिक विवाह योजना से समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों का अंत होगा। साथ ही निर्धन परिवारों को बेटियों की शादी करने में मदद भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि संसार में सबसे बड़ा दान कन्यादान है। सरकार की ओर से दिखाई गई साकारात्मक सोच का परिणाम दिखाई दे रहा है। एक ही परिसर में एक ही पंडाल के नीचे हिंदू-मुस्लिम परिवार की गरीब बेटियों की शादी देश की संस्कृति, गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाती है।