फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सपा विधायक से जेल में मिलने पहुंचे सांसद

सपा विधायक से जेल में मिलने पहुंचे सांसद

Wed, 07 Mar 2018 11:43 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
सपा विधायक से जेल में मिलने पहुंचे सांसद
An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
फिरोजाबाद। जेल में बंद सिरसागंज विधायक हरिओम यादव से मिलने बुधवार को सांसद अक्षय यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव के साथ कई सपा नेता पहुंचे। उन्होंने विधायक से कहा कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। भाजपा सरकार उत्पीड़न की राजनीति कर रही है, ऐसा सपा ने कभी नहीं किया।
विज्ञापन


सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को शिकोहाबाद थाने में 2015 में दर्ज कराए मामले में 120 बी एवं 307 के मामले में अंतरिम जमानत अर्जी खारिज हो जाने के कारण जेल जाना पड़ा था। बुधवार को उनके पुत्र एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू के कोर्ट में सरेंडर किए जाने की चर्चा थी। लेकिन देर शाम तक विजय प्रताप कोर्ट में सरेंडर करने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


जिला कारागार में बंद सिरसागंज विधायक हरिओम यादव से मिलने के लिए सपा सांसद अक्षय यादव पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। यह निंदनीय है। जिले की जनता आने वाले समय में इसका जवाब अवश्य देगी। सांसद के साथ एमएलसी डा.दिलीप यादव, अवनींद्र यादव, विजय आर्या, डा.रामनाथ यादव के साथ अन्य सपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed