{"_id":"5a9d51aa4f1c1b28428b8a16","slug":"111520259498-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली खोदने के विवाद में दो समुदाय के लोग भिड़े, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली खोदने के विवाद में दो समुदाय के लोग भिड़े, आठ घायल
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन के गांव मड़ौरा में नाली खोदकर पानी निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए। दोनोें ओर से लाठी डंडे चले। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर गोवर्धन व आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंच गई और झगड़ा शांत कराया।
गांव मड़ौरा निवासी गोपाल व साबुद्दीन के खेत आसपास हैं। सोमवार सुबह नौ बजे गोपाल खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान साबुद्दीन व जहूर खान ने सिंचाई के लिए पानी ले जाने के लिए नाली खोदना शुरू कर दिया। इस पर गोपाल ने आपत्ति की तो विवाद हो गया। साबुद्दीन व जहूर ने गोपाल की पिटाई कर दी। झगड़े की सूचना पर गोपाल व साबुद्दीन के परिवारीजन भी आ गए और दोनोें ओर से जमकर लाठी डंडे चलने लगे।
देखते ही देखते पथराव होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन, मगोर्रा, बरसाना व आसपास थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। मामले को लेकर पुलिस गांव में कैंप कर रही है। झगड़े में गोपाल, रवि, कपिल, ब्रजेश, रमेश तथा साबुद्दीन, जहूर खान व अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।