फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, 24 घायल

ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, 24 घायल

Mon, 19 Feb 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, 24 घायल
Accident
फिरोजाबाद/जसराना। थाना क्षेत्र के गांव नगला अनूप से रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों को लेकर जसराना के एक गेस्ट हाउस से आ रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। इससे उसमें बैठे तीन दर्जन से अधिक लोगों में से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को लोग उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीरावस्था में आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


नगला अनूप निवासी मुन्नालाल की पुत्री पूजा की शादी विजयपुरा के कमल सिंह एडवोकेट के पुत्र से तय हुई। रविवार को विवाह का दिन निश्चित हुआ तो मुन्नालाल ने ग्रामीणों एवं रिश्तेदारों के साथ बारातियों की आवभगत के लिए जसराना के एक गेस्ट हाउस में व्यवस्थाएं की। रविवार शाम को ट्रैक्टर में शादी का मंडप एवं अन्य सामान एवं तीन दर्जन से अधिक सवारियों को लेकर नगला बड़ा निवासी कौशल जसराना आ रहा था।
विज्ञापन


गांव से घिरोर रोड पर कुछ दूर चला था कि तभी घिरोर की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। उसमें बैठे लोग घायल हो गए। मैनपुरी से जयघोष कार्यक्रम से लौट रहे आरएसएस के तहसील प्रचारक विवेक पार्थ के साथ ओमवीर सिंह, सचिन, मोहित लोधी, केके चौहान ने ग्रामीणों के साथ घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल किशोर पुत्र रामेश्वर, अरविंद पुत्र चंद्रभान, आकाश पुत्र अतर सिंह, आकाश, बाबूराम निवासीगण नगला बडा, ज्ञान सिंह, उर्मिला, दुर्वीन निवासी नगला अनूप, रामबेटी पत्नी मुंशीलालल, राजश्री पत्नी विजय सिंह निवासी फरीदपुर मैनपुरी, कैलाश देवी, पत्नी श्यामसुंदर, प्रेमचंद्र पुत्र प्रताप सिंह नगला मवासी थाना जसराना के साथ एक दर्जन से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed